संभल, सितम्बर 28 -- Sambhal News: विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पर्यटन स्थलों की खूबसूरती और महत्व को अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रस्तुत किया। पोस्टर डिजाइनिंग, क्विज और रील प्रतियोगिता में बेसिक, माध्यमिक समेत उच्च शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिला पंचायत प्रशासक अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू चौधरी, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीआईओएस सीपी सिंह और जिला पर्यटन अधिकारी की मौजूदगी में हुआ। पोस्टर डिजाइनिंग में 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज राजपुर की कनिष्का शर्मा ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज संभल की उम्मेहानी ने द्वितीय औ...