Sambhal News: परेड में पसीना बहाया, फिर पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संभल, नवम्बर 6 -- Sambhal News: संभल। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन बहजोई में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर जवानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से मजबूत रहने का संदेश दिया। परेड के दौरान एसपी ने जवानों से दौड़ लगवाई और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैरक, पीआरवी-112 वाहन, कैंटीन, डायल-112 कार्यालय, स्टोर रूम, भोजनालय, परिवहन शाखा और यातायात कार्यालय का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की स्थिति परखने के साथ उपकरणों के रखरखाव की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच कर उन्हें निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.