संभल, जुलाई 26 -- Sambhal News: सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव में शनिवार रात पत्नी से विवाद के बाद 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शनिवार को धर्मेंद्र का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में वह घर से निकलकर खेत की ओर चला गया और वहां खड़े एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगा लिया। रविवार सुबह जब परिवार के सदस्य खेत की ओर गए तो उन्होंने धर्मेंद्र को पेड़ पर लटका देखा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर घर ले आए। इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना पंचनामा कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...