Sambhal News: पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकालने के आरोप में पति पर केस
संभल, जुलाई 10 -- Sambhal News: ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव पाली निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ प्रताड़ना, मारपीट और घर से निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई। गांव पाली निवासी पिंकी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब 12 वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव नगला पूर्वा निवासी जसवंत पुत्र पातीराम के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब चार लाख रुपये का दहेज दिया था। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 10 और सात वर्ष है। पीड़िता का आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे दोनों बच्चों सहित केवल पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। तब से वह अपने बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.