संभल, जुलाई 18 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड स्थित संत मिल मोहल्ले में गृह क्लेश के चलते एक महिला ने कीटनाशक पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शहर के गांधी रोड संत मिल निवासी कविता पत्नी सिद्धार्थ का शुक्रवार शाम किसी घरेलू बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला मानसिक रूप से आहत हो गई और आवेश में आकर घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया। कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्ता...