संभल, नवम्बर 10 -- Sambhal News: थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दौरा खास में सोमवार की रात पटाखों का बारूद में आग लगाने के दौरान एक बालक उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई। मंगलवार की दोपहर परिजन एंबुलेंस की मदद से बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सोमवार की रात गांव दौरा खास निवासी जाकिर का 9 वर्षीय बेटा ईजान ने बिना जले पटाखों से बारूद निकालकर एक कागज पर एकत्र कर लिया। यह भी पढ़ें- Almora News: अल्मोड़ा में आतिशबाजी से 13 झुलसे, एक बच्चा रेफर उसके बाद उस बारूद को माचिस से जलाने दौरान अचानक आग लग गई और ईजान आग की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। ईजान की चीख पुकार...