संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: विजयदशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को श्री सनातन धर्म पंजाबी धर्मशाला में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पंडित मेवाराम ने शस्त्र पूजन कराया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धर्म की रक्षा के संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुधीर मल्होत्रा ने कहा कि शास्त्रों की रक्षा भी शस्त्रों से होती है। हम प्रभु श्रीराम के वंशज हैं और विजयदशमी का पावन पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें धर्म, सत्य, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मनमोहन भसीन ने कहा कि शस्त्र पूजन की यह परंपरा पूर्व कमेटी द्वारा निरंतर निभाई जाती रही है।इस यह भी पढ़ें- Amroha News: विजय दशमी पर गूंजा राष्ट्र भक्ति का स्वर, किया शस्त्र पूजन धार्मिक एव...