संभल, अगस्त 23 -- Sambhal News: ग्रामीणों को गांव में ही सरकारी योजनाओं और जरूरी दस्तावेजों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए पंचायत सचिवालय पंवासा विकासखंड में बदहाल व्यवस्था की तस्वीर पेश कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विकासखंड क्षेत्र के दर्जनों पंचायत सचिवालयों पर अधिकतर समय ताले लटके रहते हैं। इससे ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, राशन कार्ड सहित अन्य ऑनलाइन कार्यों के लिए निजी जनसेवा केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

समस्या ग्रामीणों के मुताबिक थ्ररेसा, जयसिंह, करीमपुर, विक्रमपुर, चंदायन, दतावली, सेजना, नूरपुर, ततारपुर और मुजाहिदपुर समेत कई गांवों के पंचायत सचिवालय नियमित रूप से नहीं खुलते। आरोप है कि पंचायत सहायक और सचिवों के समय पर उपलब्ध नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को ...