संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: स्टेशन रोड एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्री नर्सरी और यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भाग लिया। जिन्होंने रंग बिरंगी वेशभूषा में मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुति से जजों का दिल जीत लिया। स्कूल संचालिका संगीता भार्गव ने बताया दो दिवसीय नृत्य प्रतियोगिता से बच्चों में आत्मविश्वास रचनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास को नई पहचान मिलेगी। नियमित रूप से नृत्य करने से शरीर ऊर्जावान रहता है। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शालू, निशा, काजल, सोनम, सरिता, अंकित, मीनू, प्रिया, उमा, दीपा, हिमांशी, आरती, आराध्या, रूपाली, संतोष आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...