संभल, जुलाई 18 -- Sambhal News: कस्बा भकरौली निवासी अंशिका वार्ष्णेय ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में 574 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर वार्ष्णेय उत्थान समिति शाखा भकरौली के सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समिति की सचिव सुमन वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, ललतेश वार्ष्णेय, अंजू देवी, मीरा वार्ष्णेय, आरती वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : रुपौली के छात्र को नीट में मिली सफलता यह भी पढ़ें- नीट: पांच छात्रों ने बढ़ाया मान, राज्यवर्धन को मिली 746वीं रैंक यह भी पढ़ें- डीएवी कपिलदेव के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...