Sambhal News: निर्माणाधीन मकान में खड़े जनरेटर से कॉपर वायर चोरी
संभल, जुलाई 15 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव दवाई कला में चोरों ने निर्माणाधीन मकान में खड़े किराये के जनरेटर को निशाना बनाते हुए उसमें लगा कॉपर वायर और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। घटना मनोटा पुल पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित सोहित त्यागी पुत्र बलजीत सिंह त्यागी, निवासी दवाई कला सिरौली ने बताया कि वह अपने निर्माणाधीन मकान की छत का लिंटर डलवाने के लिए किराये पर जनरेटर लेकर आए थे। मंगलवार रात काम बंद होने के बाद जनरेटर को मकान परिसर में ही खड़ा कर दिया गया था। पीड़ित के अनुसार, देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर चोर जनरेटर का सामान खोल ले गए और उसमें लगा कॉपर वायर सहित अन्य उपकरण चोरी कर लिए। बुधवार सुबह करीब चार बजे जब वह उठे तो जनरेटर खुला हुआ मिला। जांच करने पर उसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.