संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: मोहल्ला रेतला में बुधवार को निर्माणाधीन मकान के खुले सेप्टिक टैंक में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। बारिश के कारण टैंक में पानी भर गया। मासूम बच्चों के साथ खेल रहा था, इसी दौरान पैर फिसलने से वह टैंक में गिर गया। बाद में परिजनों के तलाशने पर टैंक से उसका शव मिला। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे मोहल्ले में गहरा मातम पसरा हुआ है। मोहल्ला रेतला निवासी स्वर्गीय अकबर अली का तीन वर्षीय पुत्र सैफ अली बुधवार को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश थमने के बाद जब काफी देर तक सैफ घर नहीं लौटा, तो मां को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक पूरे मोहल्ले में ढूंढने के बाद भी जब मासूम का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों क...