Sambhal News: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे-509 पर चंदौसी-बहजोई के बीच बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब निजी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसारू निवासी करीब 55 वर्षीय हरिसिंह पुत्र इंदल बुधवार सुबह बाइक से बहजोई जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के पास लहरावन के नजदीक एक निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरिसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। अपनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.