Sambhal News: नारी के सम्मान और सशक्तीकरण से होगा समाज का विकास: गुलाब देवी
संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: गायत्री परिवार प्रज्ञा पीठ की ओर से रविवार को जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर नारी उत्कर्ष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। चितौरा रोड स्थित युग शक्ति गायत्री चेतना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री गुलाब देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि नारी परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला है। महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और सशक्तीकरण से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। भारतीय संस्कृति में नारी को विशेष स्थान दिया गया है। मातृशक्ति को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में मातृशक्ति के योगदान और सामाजिक उत्थान में उसकी भूमिका पर जोर दिया गया। आयोजकों ने लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.