Sambhal News: नाबालिग को भगा जबरन निकाह कराने के आरोप में छह पर रिपोर्ट
संभल, जुलाई 15 -- Sambhal News: नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और जबरन निकाह कराने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित के मुताबिक 19 जून की सुबह उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान चितनपुर निवासी आविद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसमें साहिद, इवराना, सितारा, कल्लू और मुजाहिद ने उसका साथ दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने बेटी को जबरन निकाह कराया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.