संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: बहजोई तिराहे स्थित रेलवे क्रॉसिंग 36बी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम लगातार आगे बढ़ने का इंतजार हो रहा है। एसडीएम आशुतोष तिवारी के निरीक्षण के बाद रेलवे अधिकारियों ने 18 अक्टूबर को रेलवे गर्डर की लॉन्चिंग किए जाने की बात कही थी, लेकिन निर्धारित तिथि पर रविवार को गर्डर की लॉन्चिंग नहीं हो सकी। वर्तमान में ओवरब्रिज पर शटरिंग का काम चल रहा है। ठेकेदार के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने में अभी करीब 20 से 25 दिन और लगेंगे। इसके बाद ही गर्डर की लॉन्चिंग की जा सकेगी। बहजोई तिराहे की रेलवे क्रॉसिंग 36बी पर ओवरब्रिज का निर्माण लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। 62 मीटर लंबे ओवर ब्रिज को पी एंड आर कंपनी द्वारा करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहा है।...