संभल, अक्टूबर 17 -- Sambhal News: बहजोई, संवाददाता। नशा व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक उन्नति में बाधक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। यह बात शुक्रवार को बहजोई महाविद्यालय में आयोजित नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कही। 16 अक्टूबर को महाविद्यालय में 'नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन की बढ़ती लत के प्रति भी सचेत किया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: छात्रों को दी नशा न करने की नसीहत उन्होंने कहा ...