संभल, अक्टूबर 12 -- Sambhal News: नवरात्र के दूसरे दिन भी नगर के मॉ दुर्गा के मंदिरो में सुबह से ही श्रद्धालूओ की भारी भीड रही। माता के भक्तों ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप के रुप में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। जिससे नगर के चारो ओर मां के जयकारो की गूंज रही। शाम को माता मंदिरो में महिलाओं ने माता रानी का गुणगान किया और भक्ति में झूमी। नवरात्र के दूसरे दिन सुबह से ही भक्तो की लंबी लंबी कतारे लगी रही। जहां भक्तो ने माता की पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। मोलागढ मंदिर के पुजारी ने बताया मां दुर्गा का यह दूसरा स्वरुप ब्रह्मचारिणी हमारे जीवन में कठोर परिश्रम का महत्व बताता है। यह भी पढ़ें- Today 2nd navratri color: आज मां बह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए कौन सा रंग पहनना चाहिए? ब्रह्म में लीन होकर तप करने के कारण उन्हे ब्रहचारिण...