संभल, अगस्त 8 -- Sambhal News: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के घुरघड़ियां गांव में निजी नलकूप के पानी को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस ने 11 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम के दो सिपाही भी घायल हो गए। बीती पांच अगस्त को गांव निवासी ऋषिपाल और राजपाल का कालिका प्रसाद, सुभाष, बलवीर तथा रामबहादुर पक्ष से निजी नलकूप के पानी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। वीरपाल पुत्र ज्ञान सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान बीच-बचाव कर रहे सिपाही अमन कुमार और पंकज कुमार ...