संभल, नवम्बर 20 -- Sambhal News: बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को बहजोई के सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए 80 से अधिक विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विज्ञान समन्वयक एवं जीआईसी नन्दरौली के प्रधानाचार्य राजू सिंह यादव, नेहा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रस्तुत प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन नेहा, पवनीष कुमार, डॉ. देव वार्ष्णेय और अनूप सक्सेना ने किया। निर्णायकों ने बच्चों के मॉडल, उनकी वैज्ञानिक सोच और विषय की उपयोगिता के आधार पर मूल्यांकन किया। यह भी पढ़...