Sambhal News: नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... पर श्रद्धालु झूम उठे
संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: चन्दौसी। नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथा व्यास रमेश अधीर ने भगवान वामन अवतार और श्री कृष्ण जन्मोत्सव की पावन कथा का वर्णन किया, भगवान विष्णु ने वामन अवतार का प्रसंग में बताया कि राजा बलि ने तीनों लोकों पर अधिकार कर लिया, तब भगवान ने वामन रूप धारण कर तीन पग भूमि दान में मांग ली और अहंकार दूर कर बलि का उद्धार किया। भगवान कृष्ण के जन्म का वर्णन कर ननद बाबा के घर आनंद और उत्सव मनाया। भक्तगण नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ झूम उठे। अंत में आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान विनोद सक्सैना, मंजू सक्सेना, पुलकित अग्रवाल, नेहा मिश्रा, अल्का सक्सेना, बीना जौहरी, लक्ष्मीकांत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.