संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: श्री शनिदेव सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार रात कोतवाली के निकट स्थित शनि मंदिर के पास शिव विवाह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रात करीब आठ बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाहोत्सव में उत्साह के साथ भाग लिया। भक्ति गीतों और धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। आयोजन के दौरान बीच-बीच में कई बार तेज बारिश भी हुई, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मंगलवार दोपहर में समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: हरि मन्दिर में अखण्ड रामायण पाठ व शिव भण्डारा आज से इस दौरान प्रमोद वार्ष्णेय, सभासद नितिन वार्ष्णेय, ...