संभल, सितम्बर 18 -- Sambhal News: काफूरपुर। ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव धामपुर में गुरुवार की रात को अज्ञात चोरों ने 9 किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर एक ही रात में समान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी 9 किसान सुमित कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुभाष सैनी, लल्तू सिंह, राहुल कुमार, रोहित कुमार, जोगिंदर सिंह, निरमपाल सिंह, अजय पाल सिंह के नलकूपों की कोठरियों से गुरुवार की रात किसी समय अज्ञात चोरों ने नकब एवं ताले तोड़कर अंदर रखें स्टार्टर, केबल ऑपरेटर आदि सामान ले गए। शुक्रवार को जब किसान अपने खेतों में काम करने के लिए पहुंचे तो नलकूपों की कोठरियों का नजारा देखकर होश उड़ गए। किसानों ने देखा की नलकूपों का सामान गायब है। उन्होंने आसपास तलाश किया और गांव म...