संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: बीते दिनों हुई बारिश के कारण धान की फसल की कटाई प्रभावित हो गई थी। अब मौसम साफ होते ही खेतों में कटाई का काम तेज हो गया है। कटाई शुरू होने के साथ ही नवीन मंडी समिति में धान की आवक भी बढ़ गई है। किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में धान भरकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन मंडी परिसर में जगह कम पड़ने से हालात बिगड़ने लगे हैं। शनिवार को मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों की संख्या इतनी बढ़ गई कि मुख्य गेट से लेकर करीब एक किलोमीटर दूर चौधरी सराय चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रालियों के कारण यातायात प्रभावित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- Etah News: धान की बंपर आवक से अलीगंज रोड पर 6 घंटे थमे रहे पहिए, फंसे रहे लोग इससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसा...