Sambhal News: दौड़ लगाने निकले छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, उपचार के दौरान तोड़ा दम
संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में दौड़ लगाने निकले छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। धनारी थाना क्षेत्र के गांव मझोला फतेहपुर निवासी सौरभ (16) पुत्र रामबाबू मंगलवार सुबह रोजाना की तरह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। करीब सुबह 7:30 बजे वह मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर उधरनपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में घायल छात्र को इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए। अस्पताल में डॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.