संभल, नवम्बर 22 -- Sambhal News: गुन्नौर तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कांटे की टक्कर में भगवान सिंह यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामसरन को महज दो वोटों से हराकर चौथी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। शनिवार को चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। चुनाव में कुल 235 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 233 ने मतदान किया। मतगणना में भगवान सिंह यादव को 117 मत मिले, जबकि रामसरन को 115 वोट प्राप्त हुए। एक मत निरस्त घोषित किया गया। भगवान सिंह इससे पहले वर्ष 2002, 2012 और 2022 में भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं महासचिव पद पर योगेंद्र पाल सिंह ने प्रताप सिंह को 15 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर अजय ...