संभल, नवम्बर 19 -- Sambhal News: कैलादेवी थाना क्षेत्र में नलकूपों से चोरी करने के मामले में दो महीने से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी शेष है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सितंबर महीने में चोरों ने कैलादेवी क्षेत्र में आतंक मचाया था। बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देकर नलकूप चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। चोरों ने अझरा, कैली पतरासी, निबौरा समेत आसपास गांव के 100 किसानों के नलकूपों पर वारदात की थी। थाना पुलिस के चोरों को पकड़ने में नाकाम रहने पर सीओ कुलदीप कुमार ने खुद कमान संभाली थी और 24 सितंबर को कैली पतरासी निवासी वीरेश, रविंद्र, निबौरा निवासी संजय उर्फ संजीव, रूदायन निवासी सोमवीर के अलावा पांच कबाड़ियों देहली दरवाजा के मोहम्म...