संभल, सितम्बर 29 -- Sambhal News: दो दिन लगातार हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम खुल गया। मौसम खुलने पर मेले में काफी संख्या में मेला देखने के लिए लोग पहुंचे। वहीं पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को लेकर झूलों का संचालन बंद करा दिया। शनिवार के साथ रविवार दो दिन लगातार बारिश के बाद सोमवार को मौसम खुला तो मेला परिसर में एक बार फिर रौनक दिखाई दी। मौसम साफ होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मेला देखने के लिए पहुंचे। बच्चों से लेकर बड़ों तक में मेले को लेकर उत्साह नजर आया। हालांकि दो दिन तक हुई बारिश के कारण मेला परिसर में जगह-जगह कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेले में आने-जाने वाले लोगों को कई स्थानों पर कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी हुई। लोग किसी तरह संभलकर की...