संभल, जुलाई 30 -- Sambhal News: जनपद में लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद गुरुवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर होते-होते धूप की तपिश तेज हो गई और लोग पसीने से बेहाल नजर आए। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से कुछ देर के लिए धूप हल्की पड़ती रही, लेकिन इससे उमस में कोई खास राहत नहीं मिली। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी के कारण परेशानी उठानी पड़ी। वहीं किसान भी मौसम के लगातार बदलते रुख पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक धूप और बादलों का सिलसिला जारी रह सकता है तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। लोगों ने दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

हि...