संभल, सितम्बर 23 -- Sambhal News: नगर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही को लेकर लोग परेशान हैं। दोपहर 12 तक कूड़ा उठने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। सुबह बाजार खुलने के बाद भी कूड़ा नहीं उठाया जाता। कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध के कारण दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सफाई व्यवस्था की मांग लोगों ने सुबह दस बजे कूड़ा उठाने की मांग की है। पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी लगातार शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर सफाई व्यवस्था पर जोर दे रहे है, लेकिन इस के बाद भी सफाई कर्मचारी लापरवाह बने हुए है। कई बार दोपहर 12 बजे तक भी कूड़ा उठाने नहीं पहुंचते। जिससे प्रमुख मार्ग, बाजार, स्कूल के आस पास कूड़े के ढेर लगे रहते है और उन पर आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है। पशु कूड़े को सड़क पर फैला देते हैं। इससे वहां से निकलने ...