Sambhal News: दूध में निकली मक्खी तो पहुंच गई डायल 112 पुलिस, तीन मिनट में मौके पर दौड़ी पीआरवी
संभल, सितम्बर 8 -- Sambhal News: अक्सर डायल 112 पुलिस को चोरी, मारपीट, सड़क हादसे और गंभीर विवादों की सूचना पर दौड़ लगानी पड़ती है, लेकिन थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के एक गांव में पुलिस को एक ऐसा मामला सुलझाने पहुंचना पड़ा, जिसकी अब पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। यहां आधा किलो दूध में मक्खी निकलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि गांव का एक आठ वर्षीय बालक गांव की ही एक डेरी से आधा किलो दूध लेकर घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर दूध में एक मक्खी निकली देख परिजन नाराज हो गए। बालक का पिता दूध लेकर सीधे डेरी पर पहुंच गया और डेरी संचालक से इसकी शिकायत की。
विवाद का आरंभ देखते ही देखते दूध में मक्खी निकलने की बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख किसी पक्ष ने मोबाइल निकालकर डायल 112 पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.