संभल, अक्टूबर 19 -- Sambhal News: रामबाग धाम की यज्ञशाला में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से चल रहा नौ दिवसीय देवी हवन दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर सोमवार को अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ विधिवत संपन्न हो गया। इस दौरान दुर्गा सप्तशती के संस्कृत मंत्रों के सस्वर उच्चारण के बीच वैदिक रीति-रिवाज से हवन-पूजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। रामबाग धाम में वर्षों से शारदीय नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय दुर्गा सप्तशती देवी हवन आयोजित करने की परंपरा चली आ रही है। इस धार्मिक परंपरा के अंतर्गत श्रद्धालु युगल दंपती यजमान के रूप में शामिल होकर वैदिक विधि-विधान से हवन में आहुतियां समर्पित करते हैं और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा कल्याण की कामना करते हैं। यह भी पढ़ें- नवरात्रि में ह...