संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: हुनर के आगे शारीरिक चुनौतियां भी छोटी पड़ जाती हैं। इसका खूबसूरत उदाहरण मंगलवार को कल्किधाम ऐंचोड़ा कंबोह में देखने को मिला। शहर के मोहल्ला हल्लू सराय निवासी दिव्यांग विमल कुमार मासिक सत्संग में शामिल होने कल्किधाम पहुंचे। सत्संग के बाद विमल कुमार ने अपने हाथों से बनाया आचार्य प्रमोद कृष्णम का चित्र उन्हें भेंट किया। अपने हाथों से तैयार की गई इस तस्वीर को पाकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विमल की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। विमल कुमार के लिए यह पल बेहद खास रहा। शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद कला के प्रति उनका जुनून और मेहनत उनके आत्मविश्वास की झलक दिखाती है। उनके द्वारा बनाए गए चित्र ने वहां मौजूद लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया। आचार्य ने कहा कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नह...