Sambhal News: दिवाली पर अवैध बिक्री के लिए ले जा रहे पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार
संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: दिवाली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ गुन्नौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 17 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान एक टेंपो से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश पुत्र चंद्रपाल निवासी बैरपुर महाराजी थाना जुनावई के रूप में हुई है। वह बबराला से बिना लाइसेंस पटाखे खरीदकर दिवाली पर बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने 1000 देशी पटाखों के 20 पैकेट, बिजली क्रैकर, सुतली बम, फुलझड़ी, ग्राउंड चक्र, फ्लावर बॉम्ब, बुलेट बॉम्ब, मिनी बुलेट बॉम्ब, सीता-गीता बॉम्ब, चटाई पटाखे, लैपर्ड किंग पटाखे और 34 प्लास्टिक की पिस्टल बरामद की हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: लाखों रूपये की अवैध आतिशबाजी के साथ एक गिरफ्तार पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.