संभल, नवम्बर 3 -- Sambhal News: यातायात पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 17 ऑटो व ई रिक्शा के चालान किए गए, और दो वाहन सीज किए गए। चार वाहनों से अवैध पायदान हटवाने का कार्य किया गया। इंटरसेप्टर की मदद से 98 वाहनों पर कार्रवाई की गई। दिनभर में 362 वाहनों के चालान किए गए और 695500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...