संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव मुरथला निवासी सरिता पुत्री सत्यपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह हर्षवर्धन पुत्र दयाप्रकाश, निवासी अब्दुलवाली शाहपुर, थाना कांठ (जनपद मुरादाबाद) के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के समय सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज और उपहार भी दिए गए थे। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही उसके पति हर्षवर्धन, ससुर दयाप्रकाश, सास सत्यवती, ननद राशी तथा ननदोई रविंद्र पुत्र ...