Sambhal News: दशहरा पर्व पर एसपी ने रावण दहन स्थलों का निरीक्षण कर परखे सुरक्षा इंतजाम
संभल, अक्टूबर 21 -- Sambhal News: संभल । दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने चन्दौसी और हयातनगर क्षेत्र में पहुंचकर प्रमुख आयोजन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रामबाग मंदिर स्थित रावण दहन स्थल और थाना हयातनगर क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने आयोजन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों, भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने आयोजनकर्ताओं से वार्ता कर कार्यक्रम के सुचारु संचालन और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की। पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में आयोजन का आनंद ले सकें, इसके लिए आवश्यक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.