संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दवथरा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमा गंदे पानी और गड्ढों के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सड़क पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश या नालियों का पानी भी सड़क पर फैल जाता है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो पानी से भरे होने के कारण दिखाई नहीं देते और वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव ...