संभल, जुलाई 12 -- Sambhal News: पंवासा, संवाददाता। प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड पंवासा की ग्राम पंचायत थरेसा जयसिंह में तालाब किनारे पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी रहीं। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने पौधा रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेशकार्यक्रम के उद्देश्यों कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी महिलाओं...