Sambhal News: त्योहारों पर सुरक्षा में चूक नहीं, एसपी ने संभल की गलियों में घूमकर परखी पुलिस की मुस्तैदी
संभल, अक्टूबर 17 -- Sambhal News: नवरात्र, दशहरा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने संभल शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और पुलिसकर्मियों की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी चौधरी सराय पुलिस चौकी पहुंचे। यहां से अधिकारियों के साथ वाहनों में सवार होकर आर्य समाज मार्ग पहुंचे और शहर के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को परखा और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मुस्तैदी की जानकारी ली। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में फीडबैक भी लिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: फ्लैग मार्च के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.