संभल, नवम्बर 2 -- Sambhal News: धनतेरस व दीपावली का त्योहार होने से बाजार में अचानक भीड़ बढ़ चुकी है। नगर के बाजारों में पहले से ही रास्ते तंग है जिन्हें दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे सामान रखने के कारण अतिक्रमण कर और संकरा कर दिया गया है। रही सही कसर ई-रिक्शा व बड़े वाहनों के लगातार आगमन ने पूरी कर दी है जिससे पूरा शहर जाम के झाम से हांफता नजर आ रहा है, लेकिन लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने वाला पुलिस कर्मियों के साथ यातायात पुलिस कहीं नजर नहीं आ रहे है। वहीं लगातार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में रोष है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ईसानगर में धनतेरस, दिवाली तक वाहनों की एंट्री बंद त्योहारों के नजदीक आने से बाजारों में खरीदारी के लिए शहर के साथ आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बाजार में आ रहे है। रविवार को साप...