संभल, अगस्त 2 -- Sambhal News: कोतवाली संभल क्षेत्र में संभल-चन्दौसी मार्ग पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों और मृतकों को अस्पताल भिजवाया। हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। गांव देहली निवासी 24 वर्षीय रोहित पाल (पुत्र जगदीश) शनिवार करीब साढ़े तीन बजे चन्दौसी से सवारियां लेकर संभल लौट रहा था। जैसे ही उसका टेंपो मोहम्मदपुर टांडा स्थित फौजी ढाबे के पास पहुंचा, सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक के पहियों के नीचे थम गईं सांसें, चीखों से तहली सड़क हादसे में कैली निव...