Sambhal News: तेज बारिश में बिजली के तारों पर गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा
संभल, सितम्बर 7 -- Sambhal News: सिरसी। नगर पंचायत सिरसी में रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान मोहल्ला चौधरियान में इमली वाले कब्रिस्तान और एक मीनार मस्जिद के सामने खड़ा पुराना पेड़ अचानक भरभराकर बिजली के तारों पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर आवाजाही कम थी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पेड़ गिरते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से मोहल्ला चौधरियान और आसपास के करीब 100 से 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग ने एहतियातन संबंधित फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। यह भी पढ़ें- Latehar News: एनएच-39 पर गिरा पेड़, बाइक सवार आया चपेट में इसके बाद मोहल्ले के युवाओं और लोगों ने खुद मोर्चा संभाला। आरी और रस्सियों की मदद से पेड़ की टहनियों को का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.