संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव माडली समसपुर निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को मस्जिद में नमाज अदा करने से रोका जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। माडली समसपुर निवासी मोहम्मद वसीम पुत्र खुर्शीद ने पुलिस अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मुस्लिम समुदाय की पिछड़ी जाति धुन्ना से संबंध रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव की करीब 120 वर्ष पुरानी मस्जिद में लंबे समय से अलग-अलग मसलक के लोग एक साथ नमाज अदा करते आ रहे थे, लेकिन पिछले कुछ समय से व्यवस्थाओं को लेकर विवाद चल रहा है।

विवाद का कारण वसीम का आरोप है कि वर्ष 2024 में अजान, इमाम के खर्च और मस्जिद की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद थ...