Sambhal News: तीन महीने में ही बुझ गईं डेकोरेटेड लाइटें, नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल
संभल, सितम्बर 16 -- Sambhal News: नगर पालिका द्वारा शहर की सड़कों को आकर्षक और रोशन बनाने के लिए स्टेशन रोड समेत कई स्थानों पर लगाई गईं फैंसी व डेकोरेटेड लाइटें महज तीन महीने में ही बंद हो गईं। लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई इन लाइटों के खराब होने से नगर की सजावट और व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्टेशन रोड पर शाम होते ही जहां लाइटों से सड़क जगमगाने की उम्मीद थी, वहीं अब कई लाइटें बंद पड़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लाइटें कुछ ही महीनों में खराब होनी थीं तो इन पर खर्च किया गया सरकारी धन किस काम आया। लोगों ने लाइटों की गुणवत्ता की जांच कराने और जल्द मरम्मत कराकर व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.