Sambhal News: तीन नलकूपों के ताले तोड़कर हजारों का माल समेटा
संभल, सितम्बर 1 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार रात चोरों ने मुबारकपुर बंद गांव में तीन किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़ दिए और स्टार्टर, केबल, मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को घटना की जानकारी हुई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्र के मुबारकपुर बंद निवासी आरिफ, हामिद हुसैन और रिजवान अली के नलकूपों के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और जरूरी उपकरण गायब थे। पीड़ित किसानों ने पुलिस चौकी मंसूरपुर माफी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि असमोली क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। डौंडी में राजीव कुमार के घर पीछे से सीढ़ी लगाकर लाखों की चोरी हुई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.