Sambhal News: तीन दशक बाद माहिष्मती नदी के पुनरुद्धार के लिए खुदाई शुरू
संभल, अगस्त 7 -- Sambhal News: जनपद की विलुप्त हो चुकी ऐतिहासिक माहिष्मती नदी को फिर से जीवंत बनाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की पहल पर गुरुवार को संभल तहसील के थाना नखासा क्षेत्र स्थित गांव रसूलपुर सराय से नदी के पुनरुद्धार अभियान का शुभारंभ किया गया। राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी और बुलडोजर की मदद से नदी की खुदाई शुरू कराई। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक कार्य चला, लेकिन तेज बारिश के कारण अभियान को बीच में रोकना पड़ा। प्रशासन के अनुसार नदी की खुदाई खगूपुरा से चंदायन गांव तक लगभग सात किलोमीटर लंबाई में की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी अभियान को अगले 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.