संभल, अगस्त 5 -- Sambhal News: बुर्का पहनकर कांवड़ लाने की घोषणा के बाद एक्शन में आया प्रशासनिक अमला अब पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रहा है। तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई के बाद जब आपत्ति दर्ज कराई गई, तो प्रशासन को अपने रुख पर पुनर्विचार करना पड़ा। बुधवार को प्रशासन ने स्पष्ट सफाई देते हुए कहा कि तमन्ना मलिक अपनी इच्छा के अनुसार कांवड़ यात्रा ला सकती हैं और उन पर बुर्का पहनने या न पहनने को लेकर कोई बाध्यता या प्रतिबंध नहीं है। मामला असमोली क्षेत्र के गांव बदनपुर बसई का है। तमन्ना मलिक अपने पति अमन त्यागी के साथ पिछले वर्ष हरिद्वार से बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर आई थीं और क्षेमनाथ तीर्थ पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। इस वर्ष भी जब उन्होंने सोशल मीडिया पर बुर्का पहनकर ही कांवड़ लाने का ऐलान किया, तो पुलिस-प्रशा...