संभल, अक्टूबर 25 -- ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण और तैयारी Sambhal News: खेल प्रतिभाओं को निखारने और ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से अनुष्का ताइक्वांडो क्लब एंड एकेडमी के तत्वावधान से रविवार को 12वें फाइट कैंप और टैग टीम का आयोजन मयूर विहार कालोनी में किया गया। इस कैंप का उद्देश्य खिलाड़ियों को केवल मुकाबले के लिए तैयार करना ही नहीं, बल्कि उन्हें खेल की बारीकियों और रणनीतिक समझ से भी परिचित कराना है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, संतुलन, गति, सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता और खेल भावना को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एकेडमी के कोच अंकुश राणा ने बताया कि ताइक्वांडो में सफलता के लिए शारीरिक क्षमता के साथ एकाग्रता, धैर्य और लगातार अभ्यास बेहद महत्वपूर्ण हैं। फाइट कैंप टैग टी...