Sambhal News: तकनीकी खराबी से 35बी फाटक बंद, लगा जाम
संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: चन्दौसी। शहर में शनिवार शाम को 35बी रेलवे फाटक में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते ट्रेन गुजरने के बाद भी फाटक नहीं खुला और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम लग गया। बाद में तकनीकी खराबी दूर होने पर फाटक खोला गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। शनिवार शाम करीब 5.20 बजे बरेली से मुरादाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन को पास कराने के लिए 35बी रेलवे फाटक बंद किया गया था। ट्रेन गुजरने के बाद गेटमैन राजू ने फाटक खोलने का प्रयास किया, लेकिन फाटक नहीं खुल सका। फाटक न खुलने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। फाटक में खराबी की जानकारी मिलने पर कुछ बाइक सवार फाटक के नीचे से अपनी बाइक निकालकर चले गए, जबकि कुछ चार पहिया वाहन भैंतरी फाटक के रास्ते से निकलते नजर आए। गेटमैन राजू ने फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.